Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी का सराहनीय कदम: 40 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, पेंशन के लिए त्वरित कार्रवाई। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन ...

By INA News Desk
Jun 4, 2025 - 18:08
105 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी का सराहनीय कदम: 40 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, पेंशन के लिए त्वरित कार्रवाई। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र लोगों की पेंशन बनवाने की तत्काल कार्रवाई प्रारम्भ की। मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाया। आज भी 9 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब तक जन सुनवाई में कुल 40 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। 

भूमि पर अवैध कब्जो के मामले में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की जाये। पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। अंश निर्धारण व नामांतरण के प्रकरणों को लंबित न रखा जाये। एक दिव्यांग अखिलेश ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से उसको दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है उसकी पत्नी भी दिव्यांग है तथा दो बच्चे हैं।

Also Read- हरदोई में भैंस चोरी के चार शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3 लाख रुपये और अवैध शस्त्र बरामद।

जिलाधिकारी ने तत्काल पेंशन शुरू करवाने के सम्बन्ध में दिव्यांगजन कल्याण विभाग को पेंशन शुरू करवाने के निर्देश दिए। आय प्रमाणपत्र न होने पर तुरंत आय प्रमाणपत्र हेतु आवेदन कराया। प्रोबेशन विभाग से उन्होंने दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करने को कहा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow