Bihar News: महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, कई यात्रियों की छूटी ट्रेन।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ Maha Kumbh में दुनिया भर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की तरफ से....

Jan 29, 2025 - 18:16
32 Views
Bihar News: महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, कई यात्रियों की छूटी ट्रेन।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ Maha Kumbh में रोजाना लाखों की संख्या में लोग डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की श्रद्धालुओं की ट्रेन तक छूट जा रही है।

  • रेलवे स्टेशन पर खचाखच दिखा प्लेटफार्म

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ Maha Kumbh में दुनिया भर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की तरफ से महाकुंभ में खासा इंतजाम किए गए हैं। लेकिन महाकुंभ Maha Kumbh पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीर कुछ बिहार से सामने आई है जिसमें देखा गया है कि महाकुंभ पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह हो गया की प्लेटफार्म पर पांव रखने तक की जगह नहीं रही। वहीं कुछ लोग ट्रेन में बैठ गए लेकिन कुछ लोगों की ट्रेन छूट गई जिसकी वजह से वह महाकुंभ ट्रेन से नहीं पहुंच सके।

Also Read- Mahakunbh 2025: महाकुंभ में अचानक से मची भगदड़, 10 की हुई मौत, कई घायल।

  • ट्रेन में नहीं मिली जगह तो गेट पर खड़े होकर गए लोग

महाकुंभ Maha Kumbh पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर चाहे बस में यात्रा करने वाले श्रद्धालु हूं या फिर ट्रेन में यात्रा करने वाले हूं सभी को परेशानियों का सामना करके ही महाकुंभ पहुंच रहे हैं। बिहार से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें लोगों को ट्रेन में बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो गेट के बाहर लटके-लटके प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि कुछ समय पहले रेल मंत्री के द्वारा बताया गया था कि कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है जिससे श्रद्धालु आराम से महाकुंभ Maha Kumbh पहुंच सकेंगे लेकिन स्पेशल ट्रेन चलाई जाने के बावजूद भी श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow