चौरासी कोशी परिक्रमा मार्ग के किनारे पर्यटन पार्क बनवाए जाने की मांग ।

Sitapur: तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्वाली के सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि गांव में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में पर्यटक

Aug 25, 2025 - 17:01
60 Views
चौरासी कोशी परिक्रमा मार्ग के किनारे पर्यटन पार्क बनवाए जाने की मांग ।
चौरासी कोशी परिक्रमा मार्ग के किनारे पर्यटन पार्क बनवाए जाने की मांग ।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित/सीतापुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्वाली के सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। कि गांव में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु शासन से 10 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भूमि का क्षेत्रफल मात्र एक बीघा है। इसी भूमि पर डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा , डा. अम्बेडकर सामुदायिक भवन व महत्मा बुद्ध जी की प्रतिमा स्थापित है । 

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर पार्क बनाने हेतु भूमि अवशेष नहीं है। शिकायत में ग्रामीणों की मांग है। कि उक्त पार्क का निर्माण गाटा संख्या 77 जो विश्व विख्यात 84 कोशी परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित है। उस भूमि पर अगर करा दिया जाय। तो  पर्यटन अवस्थापना एवं विकास का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपनिदेशक पर्यटन लखनऊ एवं कानपुर मंडल डा. कल्याण सिंह ने संबंधित प्रस्तावक जिलाधिकारी सीतापुर / सीईओ नैमिष तीर्थ विकास परिषद को पत्र लिखकर भूमि को चिन्हित कराने के निर्देश दिए हैं। यह सिकायत  ग्रामीण सत्रोहन सिंह , शिवराम , संत कुमार , शिवकुमार , मुनेंद्र कुमार , आदेश , पूर्व प्रधान शिव बालक , संजय , शिव प्रताप , कृष्ण पाल , धर्मराज सिंह , प्रदीप कुमार यादव , पूर्व प्रधान विश्राम आदि शामिल हैं।

Also Read- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में सांसद अशोक कुमार रावत ने फीता काट कर प्रधान मंत्री जन औषधि केन्द्र का किया उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow