देवबंद: इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ लॉ में मनाई गई अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की 76 वीं वर्षगांठ

विभागाध्यक्षा डॉक्टर बुशरा शफीक ने बताया कि कहने में मानवाधिकार शब्द बहुत बड़ा है क्योंकि मानव अधिकारों से हर व्यक्ति का हित जुड़ा होता है। बिना किसी भेदभाव के हर कोई उन अधिकारों का हकदार है। भारत ...

Dec 11, 2024 - 01:46
 0  24
देवबंद: इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ लॉ में मनाई गई अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की 76 वीं वर्षगांठ


 
By INA News Deoband.

इस्लामिया कॉलेज ऑफ लॉ  में 10 दिसंबर 2024 को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्रतिज्ञाओं में से एक मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 76 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया। इस वर्ष के मानव अधिकार की थीम "हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी" इस बात पर जोर देता है कि मानव अधिकार न केवल आकांक्षी है बल्कि बेहतर भविष्य बनाने के लिए व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने का एक व्यवहारिक साधन भी है। मानव अधिकारों की परिवर्तनकारी क्षमता को अपनाने से अधिक शांतिपूर्ण, न्याय संगत और चिरस्थाई दुनिया बनाने में मदद मिल सकती है।

अब समय आ गया है कि मानवीय गरिमा पर आधारित भविष्य के लिए वैश्विक कार्यवाही को फिर से शुरू किया जाए। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉक्टर बुशरा शफीक ने बताया कि कहने में मानवाधिकार शब्द बहुत बड़ा है क्योंकि मानव अधिकारों से हर व्यक्ति का हित जुड़ा होता है। बिना किसी भेदभाव के हर कोई उन अधिकारों का हकदार है। भारत का स्वतंत्रता आंदोलन मानवाधिकारों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत रहा है। भारत में 28 सितंबर 1993 से मानवाधिकार कानून अध्यादेश के माध्यम से अमल में आया।

यह भी पढ़ें: देवबंद: मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने सीएम को भेजा ज्ञापन

12 अक्टूबर 1993 में ते सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भारत के लोग मानवाधिकारों का सम्मान करते हैं और उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लेते हैं। भारत विश्व स्तर पर मानवाधिकारों का समर्थन करता रहा है। भारतीय संविधान न सिर्फ इन अधिकारों की गारंटी देता है बल्कि इसे तोड़ने वालों को अदालत में सजा भी दी जाती है। इस अवसर पर इस्लामिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर वकील अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

मानवाधिकार के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज आफ लॉ से डॉ राहुल देव त्यागी, श्री नदीम अहमद, श्री तरुण कुमार यादव, सुश्री तंजीम, सुश्री सबिहा, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अफजल आदि प्राध्यापक गण एवं छात्र- छात्राओं में आफिया, मुस्कान, सुमैया, मुख्तार गौर, आर्यन कुमार, सावन कुमार, लक्ष्मी, मुबारक आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow