Deoband News Today: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दंपती समेत चाची-भतीजा घायल, पुलिस जांच में जुटी
मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में दंपती और चाची भतीजा घायल हो गए। मामलों में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ
देवबंद। मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में दंपती और चाची भतीजा घायल हो गए। मामलों में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। सैनपुर गांव निवासी अजय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चाची रीता टीचर कॉलोनी में काम करती है। सोमवार को वह चाची को बाइक पर लेकर गांव वापस जा रहा था। नवीन मंडी स्थल के समीप पहुंचे तो वहां से निकली कार की साइड बाइक से लग गई। इस पर उसने विरोध जताया। अजय का आरोप है कि कार में सवार कई युवकों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। बीच बचाव को आई चाची के साथ भी मारपीट की गई। दूसरी घटना में हरिनगर निवासी ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी संजो देवी चिकित्सक के यहां से दवा लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े कई लोगों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। बीच बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। जांच अधिकारी डैनी कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?







