UP Farmers: देवबंद में किसानों की पंचायत: गन्ना भुगतान में देरी पर 10% ब्याज दे सरकार, ₹600 क्विंटल हो मूल्य
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह द्वारा उच्च न्यायालय की लखनऊ
देवबंद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह द्वारा उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर ब्याज दिए जाने संबंधी आदेश के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई।
सोमवार को गन्ना समिति परिसर में आयोजित पंचायत में समिति अध्यक्ष फूलदीप गर्ग ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार गन्ना मूल्य भुगतान में हुई देरी पर दस प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज की गणना की जानी है। इस संबंध में समिति सचिव को न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पंचायत में किसानों ने व्यवसायिक खाद, दवाइयों आदि पर वसूले जा रहे ब्याज को लेकर भी चर्चा की। किसानों का कहना था कि इस मद में वसूले गए ब्याज की राशि का निर्धारित हिस्सा किसानों के खातों में वापस किया जाना चाहिए। किसानों ने आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग भी उठाई। गन्ने की बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से छह सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की गई। इस मौके पर किसान नेता सतीश गोयल, अनिल शर्मा, चौ. चरणपाल सिंह, चौ. शिवा चरण सिंह, सुभाष चंद, श्याम त्यागी, राजेश त्यागी, राजेंद्र प्रसाद त्यागी आदि मौजूद रहे।
तीन सितंबर को जयंत चौधरी के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। किसान नेता चौ. अर्जुन सिंह ने आह्वान किया कि सभी मनमुटाव भुलाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर अमरीश, सचिन, ठाकुर रजनीश, अनिल सैनी, पदम सिंह, इरफान, विनोद, भूरा मलिक आदि मौजूद रहे
Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी
What's Your Reaction?







