Saharanpur News Today: तकिया प्रकरण पर सियासत तेज, टिंकू अरोड़ा ने भाजपा विधायक पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

तकिया प्रकरण में सियासत तेज हो गई है वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने पीड़ित परिवारों से उनके निवास

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 19:43
5 Views
Saharanpur News Today: तकिया प्रकरण पर सियासत तेज, टिंकू अरोड़ा ने भाजपा विधायक पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

सहारनपुर: तकिया प्रकरण में सियासत तेज हो गई है वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने पीड़ित परिवारों से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की और पूरे मामले में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया इस दौरान टिंकू अरोड़ा ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों की लड़ाई सहारनपुर न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ने के लिए तैयार हैं उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो उन्होंने भाजपा के नगर विधायक पर आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल हादसे के मामले को हिंदू-मुस्लिम रंग देकर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है टिंकू अरोड़ा ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता को आधार बनाकर इस तरह की राजनीति करना निंदनीय है उन्होंने कहा कि राजनीति विकास और जनता के निजी कार्यों के समाधान के आधार पर होनी चाहिए, न कि नफरत के आधार पर दोनों पक्षों में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई हो, लेकिन किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए

Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow