Hardoi News: गन्ना किसान संगोष्ठी में विधायक रानू ने सुनी किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

गन्ना विकास परिषद रुपापुर समिति परिसर में आयोजित गन्ना किसान संगोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 18:58
5 Views
Hardoi News: गन्ना किसान संगोष्ठी में विधायक रानू ने सुनी किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरदोई। गन्ना विकास परिषद रुपापुर समिति परिसर में आयोजित गन्ना किसान संगोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना किसानों की समस्याओं, बेहतर फसल उपज तथा चीनी मिल के कुशल संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही चीनी मिल के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संगोष्ठी में गन्ना समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम सिंह, सचिव महेन्द्र सिंह, जीएम केन एम. सिद्दीकी सहित समिति के सम्मानित डेलीगेट एवं डायरेक्टरगण उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके हित में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow