Hardoi News: हरपालपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने शिक्षकों को किया सम्मानित

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बेहटा रम्पुरा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 19:08
4 Views
Hardoi News: हरपालपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने शिक्षकों को किया सम्मानित

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बेहटा रम्पुरा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता करते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।

विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने में उनका योगदान अहम है। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह सहित सम्मानित शिक्षक सरोज सिंह भदौरिया, वीरपाल कठेरिया, आलोक मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, राम सागर पाल समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Also Read- Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड से फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow