Hardoi News Today: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को हरपालपुर क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित, शॉल व गीता भेंट कर दी विदाई

जनपद हरदोई में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके निःस्वार्थ सेवाभाव

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 20:37
13 Views
Hardoi News Today: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को हरपालपुर क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित, शॉल व गीता भेंट कर दी विदाई

हरदोई। जनपद हरदोई में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके निःस्वार्थ सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामशरण, रेडियो उपनिरीक्षक विजय कुमार तिवारी, फायरमैन विमलेश सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चन्द्रिका प्रसाद शामिल रहे।

क्षेत्राधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई दीर्घकालीन, निःस्वार्थ एवं मेहनतपूर्ण सेवाओं के लिए हरदोई पुलिस की ओर से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभाग के प्रति लंबे समय तक समर्पित भाव से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का सम्मान करना पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। सेवानिवृत्ति के बाद सभी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Also Read- हरदोई में नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पीठ पर जलने के निशान देख हत्या की आशंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow