Deoband News: श्मशाम भूमि प्रकरण- भाजपा नेताओं के न पहुंचने पर वाल्मीकि समाज का छलका दर्द

समाज के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। लेकिन अफसोस की बात है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, उनका सभासद भतीजा या कोई अन्य स्थानीय भाजपा नेता घ...

By INA News Desk
Feb 17, 2025 - 22:14
54 Views
Deoband News: श्मशाम भूमि प्रकरण- भाजपा नेताओं के न पहुंचने पर वाल्मीकि समाज का छलका दर्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर की शिकायत

By INA News Deoband.

देवबंद: महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी समेत अन्य भाजपा नेताओं की शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि श्मशान भूमि प्रकरण में कोई भी नेता संवेदना प्रकट करने उनके पास तक नहीं पहुंचा। सोमवार को भेजे शिकायती पत्र में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि उनकी बस्ती के सामने समाज के बच्चों का श्मशान है। जो पूर्वजों के जमाने से चला आ रहा है। आरोप लगाया कि 18 जनवरी को कुछ भूमाफियाओं ने भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया।

Also Read: Deoband News: सहन नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण: त्यागी

विरोध पर गोलियां चलाई गईं। जिसमें समाज के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। लेकिन अफसोस की बात है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, उनका सभासद भतीजा या कोई अन्य स्थानीय भाजपा नेता घटना के बाद उनके पास नहीं पहुंचा। केवल पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने उन्हें न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही उपेक्षा से समाज में रोष पनप रहा है। पत्र भेजने वालों में मनोज बिरला, अविनाश, सुनील कुमार, रणजीत, मनुज कुमार, रणजीत सिंह, कुलदीप लहरी आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow