Deoband : पुलिस पर महिलाओं से अभ्रदता करने का आरोप, वीडियो वायरल, सीओ बोले- नामजद आरोपी को पकडने गई थी पुलिस, आरोप निराधार

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव में दबिश देने गई

By INA News Desk
Nov 28, 2025 - 21:26
55 Views
Deoband : पुलिस पर महिलाओं से अभ्रदता करने का आरोप, वीडियो वायरल, सीओ बोले- नामजद आरोपी को पकडने गई थी पुलिस, आरोप निराधार
Deoband : पुलिस पर महिलाओं से अभ्रदता करने का आरोप, वीडियो वायरल, सीओ बोले- नामजद आरोपी को पकडने गई थी पुलिस, आरोप निराधार
Advertisement
Advertisement

देवबंद। क्षेत्र के एक गांव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कुछ महिलाएं पुलिस पर अभ्रदता करने व लाठी डंडों से पीटने का आरोप लगा रही हैं। हालांकि पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के अंबहेटा शेखां गांव का है। पिछले दिनों एक विवाहित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अंबहेटा गांव निवासी रविकांत पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं दोनों के एक बच्चा भी है। महिला का आरोप है कि युवक अब उससे शादी करने के बजाए किसी दूसरी जगह शादी रचा रहा है।

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव में दबिश देने गई थी। वहां महिलाओं ने पुलिस पर अभ्रदता करने व लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में सीओ अभितेष सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि धारा 69 में रविकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वह फरार चल रहा है उसी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। महिलाओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई।

Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement