Deoband News: ठाकुर जी की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देवी कुंड पर होगा कंस दहन
नगर में ठाकुर जी की शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ सोमवार शाम हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक
देवबंद। नगर में ठाकुर जी की शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ सोमवार शाम हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा मुख्य बाजार, हनुमान चौक, राधा वल्लभ होते हुए देवी कुंड पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कंस दहन होगा। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मनोज सिंघल, राकेश अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, अजय गर्ग,राकेश सिंघल सुशील गुप्ता, ऋषिपाल कश्यप, सन्नी गुप्ता एवं रमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?







