Saharanpur: सिपाही की पत्नी का गोली लगा शव मिलने से मचा हड़कंप, डीआईजी व एसएसपी मौके पर पहुंचे; जांच में जुटी पुलिस

थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में शुक्रवार को सिपाही की पत्नी का गोली लगा शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों

Aug 14, 2026 - 17:18
6 Views
Saharanpur: सिपाही की पत्नी का गोली लगा शव मिलने से मचा हड़कंप, डीआईजी व एसएसपी मौके पर पहुंचे; जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में शुक्रवार को सिपाही की पत्नी का गोली लगा शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन  समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की जानकारी ली डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सिपाही टिंकू सिंह की पत्नी का गोली लगा शव घर में पड़े होने की सूचना मिली थी- पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की- फिलहाल सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी घटना से जुड़े हर पहलू की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया जा रहा है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow