Hardoi News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन। 

स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ...

Jun 21, 2025 - 14:35
75 Views
Hardoi News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन। 
  • योग स्वस्थ जीवन व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए आवश्यक- मंत्री
  • योग हमारी भारतीय संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है-  नितिन अग्रवाल

Hardoi News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा रहे। योग कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, दंडासन, भद्रासन, वज्र आसन, उत्तान मंडूक आसन, मकरासन, भुजंग आसन, सेतु बंधासन, पवन मुक्तासन, शवासन आदि आसन व प्राणायाम करवाये गए। मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग किया। आसन व प्राणायाम के उपरांत योग संकल्प दिलाया गया।

सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री का योग दिवस पर सन्देश सुना गया। मुख्य अतिथि ने सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए बहुत आवश्यक है। यह हमारी भारतीय संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। मुख्य अतिथि द्वारा योग सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों व महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संस्थानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी ने विशिष्ट अतिथि को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow