Hardoi: हरदोई में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शानदार आगाज़: नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना। 

जनपद हरदोई में 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहे संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु "विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान" और "दस्तक अभियान" का

Apr 1, 2026 - 17:47
 0  5
Hardoi: हरदोई में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शानदार आगाज़: नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना। 
हरदोई में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शानदार आगाज़: नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना। 

हरदोई: जनपद हरदोई में 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहे संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु "विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान" और "दस्तक अभियान" का 100 शैय्या चिकित्सालय नयागांव मुबारकपुर हरदोई में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य के साथ-साथ साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास पानी जमा न होने दें और जल जनित बीमारियों (डेंगू, मलेरिया) के मच्छरों को पनपने से रोकें। उन्होंने विश्वास जताया कि जन भागीदारी से हरदोई को संचारी रोग मुक्त बनाया जाएगा । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।  

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भवनाथ पांडेय ने बताया कि  1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस महाभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर पालिका, शिक्षा, और पंचायती राज विभाग सहित अन्य सहयोगी विभाग मिलकर कार्य करेंगे । 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा | इसके तहत  आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इंफ़्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ई–कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्रवार घरों की सूची जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया है, इसका विवरण निर्धारित प्रपत्र पर भरकर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगी । आपने बताया कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने मार्च से मई माह के बीच तापमान अधिक रहने की संभावना व्यक्त की है, इसलिए इस बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लू से बचाव पर विशेष बल दिया जाएगा । लू या हीट वेव से बचाव हेतु आशाएं, आ०बा० कार्यकत्री घर-घर जाकर जन जागरूकता करेंगीं ।   

इस अवसर पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी जीतेन्द्र कुमार, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० हेमंत राजपूत तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।