कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले की व्यवस्थाओं का जायजा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया राजघाट व बाबा मनसा नाथ मंदिर का निरीक्षण।

Hardoi News: कावड़ यात्रा व श्रावण मेले का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ राजघाट...

By INA News Desk
Jul 19, 2025 - 19:30
61 Views
कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले की व्यवस्थाओं का जायजा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया राजघाट व बाबा मनसा नाथ मंदिर का निरीक्षण।
कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले की व्यवस्थाओं का जायजा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया राजघाट व बाबा मनसा नाथ मंदिर का निरीक्षण।

Hardoi News: कावड़ यात्रा व श्रावण मेले का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ राजघाट व बाबा मनसा नाथ मंदिर बिलग्राम का भ्रमण किया। राजघाट में उन्होंने मेले की समस्त व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैरीकैटिंग को थोड़ा पीछे खिसकाया जाए ताकि काँवड़ यात्रियों को जल भरने में आसानी हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में साफ सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले में सुरक्षा की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार गस्त पर रहे। राजघाट के निरीक्षण के बाद वह बाबा मंशानाथ मंदिर बिलग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया मंदिर परिसर में वंदन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य को देखा तथा कार्य में आवश्यक सुधारो के संबंध में संबंधित अधिकारियों व कार्यकारी संस्था को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वंदन योजना में कराए गए कार्यों के निरीक्षण के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया जाए जो कराये जा रहे कार्यों की कर्मियों को चिन्हित करे तथा तदनुसार आवश्यक सुधार किए जाएं।

सुधार न करने की दशा में संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय की जाए।  जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिलग्राम पूनम भास्कर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल वीडियो: पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow