सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल वीडियो: पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार। 

Hardoi News: थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के मड़ैया मजरा अरवल  निवासी ...

Jul 19, 2025 - 17:17
75 Views
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल वीडियो: पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार। 
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल वीडियो: पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल/हरदोई। थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के मड़ैया मजरा अरवल  निवासी राजाराम पुत्र नत्था ने अरवल थाने पर दी तहरीर में बताया था की उसका भाई-भाई में ही जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर उसके छोटे भाई पप्पू ने दरवाजे पर आकर राजाराम के साथ गाली गलौज करते हुए तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी, जिस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 154/ 25 धारा 352/351(2) बीएस बनाम पप्पू पुत्र नत्था निवासी ग्राम मड़ैया मजरा व थाना अरवल जनपद हरदोई पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा द्वारा की जा रही थी, जिसमें आज दिनांक 19.7.2025 को वादी द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि अभियुक्त पप्पू रामगंगा घाट पर कच्चे रास्ते पर एक अदद तमंचा 315 बर एक अदद जिंदा कारतूस  315 बोर लेकर जा रहा है जिसमें अरवल पुलिस टीम द्वारा, जिसमे  उप निरीक्षक रामचंद्र शर्मा,काo.आशुतोष काo,शिवशंकर द्वारा मौके से पप्पू को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर मुकदमा संख्या 155/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। 

Also Read- माधौगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो शातिर चोर चोरी के आभूषण, नगदी और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow