मुख्य विकास अधिकारी ने हरदोई के भिठारी विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताया असंतोष। 

Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने आज विकास खंड बावन के उत्तर प्रदेश विद्यालय, भिठारी का आकस्मिक ....

Jul 19, 2025 - 17:09
 0  86
मुख्य विकास अधिकारी ने हरदोई के भिठारी विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताया असंतोष। 
मुख्य विकास अधिकारी ने हरदोई के भिठारी विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताया असंतोष। 
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने आज विकास खंड बावन के उत्तर प्रदेश विद्यालय, भिठारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।सीडीओ ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए कक्षाओं का दौरा किया और बच्चों से सामान्य प्रश्न पूछे। विद्यालय की पुताई की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई, जबकि इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि का उपयोग पुताई के लिए दर्शाया था।

इसके अलावा, सफाई व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई। इस पर सीडीओ ने अजय कुमार को नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही, खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम कुमार द्विवेदी का पर्यवेक्षकीय उत्तरदायित्व निर्धारित करने के आदेश दिए गए।विद्यालय में पंजीकृत 117 बच्चों में से केवल 82 की उपस्थिति पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई और अभिभावक संघ की नियमित बैठकें बुलाकर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रसोईघर का निरीक्षण किया गया, जहां मिड-डे मील (एमडीएम) मेनू के अनुसार भोजन बनता पाया गया। शौचालय और दिव्यांग शौचालय की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए गए।विद्यालय परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां रैंडमली बच्चों का वजन करवाया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक (एमडीएम) मयंक त्रिपाठी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार, सहायक अध्यापक सरस्वती देवी, सुनीता शर्मा और संध्या बाजपेई उपस्थित रहीं। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।