जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 120 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारीअनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई ....

Jul 30, 2025 - 19:46
35 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 120 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 120 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारीअनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई में कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन का पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 02 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए।

इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही कुल 228 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके हैं। उप जिलाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान हेतु थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबंध समिति बैठक: स्कूल की प्रगति, सुविधाओं और रेमेडियल कक्षाओं पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow