मेरा युवा भारत: टड़ियावां में फ्लैगशिप योजनाओं पर जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन। 

Hardoi News: मेरा युवा भारत, हरदोइ , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं ....

Jul 30, 2025 - 19:36
997 Views
मेरा युवा भारत: टड़ियावां में फ्लैगशिप योजनाओं पर जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन। 
मेरा युवा भारत: टड़ियावां में फ्लैगशिप योजनाओं पर जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन। 

Hardoi News: मेरा युवा भारत, हरदोइ , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के विषय में जनजागरुकता के लिए टड़ियावां के मोहमदापुर ग्राम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों के स्वागत करने के साथ उपस्थित युवाओं को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य बताया । कार्यशाला में डॉ सुशील कुमार कन्नौजिया, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टड़ियावां द्वारा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई । 

जिला उद्योग केंद्र से अपर सांख्यिकीय अधिकारी, जगत नारायण सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं अन्य लाभकारी योजनाओं के विषय में बताया गया । कौशल विकास विभाग से स्टेट हेड, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना रामप्यारे प्रसाद द्वारा युवाओं के लिए विभिन्न  आवासीय एवं गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा अर्थगंगा परियोजना से युवाओं को जुड़ने के लाभ बताए गए और इससे जुड़ने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

लीड बैंक से ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विक्रांत ओझा द्वारा विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में 70 से अधिक युवाओं एवं अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। जिला युवा अधिकारी द्वारा कार्यशाला को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों से आए अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम संयोजन एवं संचालन संदीप कुमार पाल, युवा मंडल अध्यक्ष, मोहमदापुर द्वारा किया गया।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबंध समिति बैठक: स्कूल की प्रगति, सुविधाओं और रेमेडियल कक्षाओं पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow