Hardoi News: जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ किया संवाद।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने दिया निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन....

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 11:59
60 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ किया संवाद।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग में प्रस्तावित सुधारों पर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की शंकाओं को सुना तथा उनके सम्बन्ध में स्पष्ट किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आम जनता को परेशानी न हो। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। केवल प्रतीकात्मक विरोध किया जायेगा।

Also Read- हरदोई: घायल हिरण की हुई मौत, वन रेंज परिसर में किया अंतिम संस्कार

बातचीत में अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, बिजली विभाग के अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement