Hardoi News: जिलाधिकारी ने की गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप गेहूँ...

Apr 25, 2025 - 16:12
29 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप गेहूँ क्रय की गति बढ़ाई जाये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों की पूरी सहायता की जाये। गेहूँ क्रय में रूचि न लेने वाले विपणन निरीक्षकों की जवाबदेही तय की जाये। ग्रामों में जाकर किसानों से संवाद किया जाये।

Also Read- Hardoi News: विद्या सिंह पब्लिक हाई स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, अथर्व गुप्ता ने मैथ में किया परफेक्ट स्कोर।

प्रतिदिन गेहूँ क्रय की प्रगति की समीक्षा की जाये। क्रय में अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य किया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूँ क्रय में विपणन विभाग का पूर्ण सहयोग किया जाये। विपणन निरीक्षक के साथ प्रतिदिन क्रय की समीक्षा की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow