Hardoi News: जिलाधिकारी ने की सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन हेतु अवशेष तैयारियां 24 घंटे के अंदर पूर्ण कर ली जाएं। मेडिकल कैम्प को यथा स्थान....

Nov 12, 2024 - 19:32
43 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी 14 नवम्बर को आईटीआई में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन हेतु अवशेष तैयारियां 24 घंटे के अंदर पूर्ण कर ली जाएं। मेडिकल कैम्प को यथा स्थान लगवाया जाये। आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये।

पंजीकरण कैम्प क़ी निर्धारित कक्ष में व्यवस्था क़ी जाये। उपयुक्त स्थान पर कंट्रोल रूम क़ी व्यवस्था की जाये। पानी के टैंकर व मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की जाये। अग्नि शमन की व्यवस्था की जाये। टैंकर को उचित स्थान पर खड़ा किया जाये। सीएसएन में पार्किंग की व्यवस्था करायी जाये। खण्ड विकास अधिकारी लाभार्थियों को लाने व ले जाने की व्यवस्था करेंगे।सभी लाभार्थियों को आधार, पैन कार्ड व फोटो लाने हेतु सूचित कर दिया जाये। आयोजन स्थल पर वाईफाई की व्यवस्था की जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने ख़राब प्रगति वाले विभागों को लगायी कड़ी फटकार।

पूछताछ केन्द्र की स्थापना कर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था निर्धारित कक्ष में की जाये।कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाईंट स्थापित किया जाये। जन प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाये। सामान की पैकेटिंग समय से सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow