Hardoi News: जिलाधिकारी ने ख़राब प्रगति वाले विभागों को लगायी कड़ी फटकार।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक...

By INA News Desk
Nov 12, 2024 - 17:47
226 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने ख़राब प्रगति वाले विभागों को लगायी कड़ी फटकार।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद स्तरीय अधिकारी बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें। किसी प्रतिनिधि को न भेजें। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे अधिकारियों को न भेजें जिन्हे योजनाओं की जानकारी न हो। जिलाधिकारी ने ई श्रेणी में आने वाली योजनाओं को लेकर सम्बंधित विभागों बेसिक शिक्षा, आवासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पब्लिक वर्क, प्लानिंग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को कड़ी फटकार लगायी तथा सम्बंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: सीसीएल मेगा कैम्प का आयोजन- 504 समूहों को 30 करोड़ 24 लाख रूपये के ऋण का सांकेतिक चेक लाभार्थी समूहों को सौंपा। 

उन्होंने कहा कि फेमिली आईडी बनाने का कार्य तेजी से कराया जाये। युवा कल्याण अधिकारी व एआरएम रोडवेज की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सी, डी और ई श्रेणी में आने वाली परियोजनाओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow