Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वाणिज्य एवं श्रम बंधु की बैठक। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु एवं श्रम बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम के मामले में त्वरित ...

Nov 12, 2024 - 17:51
47 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वाणिज्य एवं श्रम बंधु की बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु एवं श्रम बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाये। सभी 6 विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाये। पम्पलेट सभी ग्राम प्रधानों व विभिन्न सामाजिक लोगों को भेजे जाएं। शिशु हित लाभ योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों को लाभान्वित कराया जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने ख़राब प्रगति वाले विभागों को लगायी कड़ी फटकार।

व्यापार बंधु में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नगर में गंगा देवी इंटर कॉलेज वाली रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं। स्थल का निरीक्षण किया जाये। सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाये। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को उक्त स्थल के बारे में पूरी जानकारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। फल व सब्जी मंडी में मरकरी लाइट लगवाई जाएं। मंडी के बाहर अतिक्रमण कटवाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, सहायक श्रमायुक्त रामवीर सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow