Hardoi News: नन्हे मुन्हे बच्चों ने बिखेरा जलवा, तालियों से गूंज उठा युवा महोत्सव। 

युवा महोत्सव के पांचवें दिन बेहद यादगार रही, नन्हे मुन्ने उभरते हुए सितारों ने मंच पर अपना जलवा बिखेर कर आम जनता के दिल को छू लिया....

Nov 12, 2024 - 17:19
45 Views
Hardoi News: नन्हे मुन्हे बच्चों ने बिखेरा जलवा, तालियों से गूंज उठा युवा महोत्सव। 

हरदोई। बीती शाम हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें दिन बेहद यादगार रही, नन्हे मुन्ने उभरते हुए सितारों ने मंच पर अपना जलवा बिखेर कर आम जनता के दिल को छू लिया, 11 नवंबर की रात प्राइमरी वर्ग नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल के रूप में आयोजित हुई लगभग 72 बच्चों ने  प्रतिभा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी पारुल दीक्षित जी ने गणेश जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित करके किया।

डांस प्रतियोगिता के फाइनल में निर्णायक की भूमिका दिल्ली से आए विशाल जारवानी और रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से विशाल अवस्थी रहे। प्रतिभागियों में नंदिनी प्रजापति,ईशा जायसवाल,पुर्नवी शुक्ला, शानवी शुक्ला,अध्या गुप्ता(आरुषि) ,वर्णिका,अहम पाल, कृष पाल,प्रिंस गुप्ता,अध्या गुप्ता,सृष्टि त्रिवेदी आदि आकर्षण का केंद्र रहे। डांस का मैनेजमेंट प्रिया सिंह के अंतर्गत रहा, मंच का संचालन मनीष कुमार ने किया।

Also Read- Hardoi News: सीसीएल मेगा कैम्प का आयोजन- 504 समूहों को 30 करोड़ 24 लाख रूपये के ऋण का सांकेतिक चेक लाभार्थी समूहों को सौंपा।

आयोजन समिति से अंशू गुप्ता ,सुमित श्री वास्तव (भानु) ,अभय शाह ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया, कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील त्रिवेदी,स्मृति मिश्रा,प्रिया सिंह, प्रांशु भारती, ऋषभ राजवंशी, कृष्णा नंदवशी, उत्कर्ष ,आयुष रस्तोगी, कुणाल रजत ,राम अवस्थी का विशेष योगदान रहा एवं समस्त युवा महोत्सव टीम मौजूद रही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow