Hardoi News: सीसीएल मेगा कैम्प का आयोजन- 504 समूहों को 30 करोड़ 24 लाख रूपये के ऋण का सांकेतिक चेक लाभार्थी समूहों को सौंपा।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सीसीएल मेगा कैम्प एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया ....

Nov 12, 2024 - 16:28
45 Views
Hardoi News: सीसीएल मेगा कैम्प का आयोजन- 504 समूहों को 30 करोड़ 24 लाख रूपये के ऋण का सांकेतिक चेक लाभार्थी समूहों को सौंपा।

  • महिला के मजबूत होने से पूरे परिवार को मजबूती मिलती है:- रजनी तिवारी
  • महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह काफ़ी उपयोगी हैः-प्रेमावती
  • ग्रामीण आजीविका मिशन से मातृ शक्ति की आय बढ़ी है:-मंगला प्रसाद सिंह


हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सीसीएल मेगा कैम्प एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने सभागार के बाहर परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

सभागार में मुख्य कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह का औपचारिक उदघाटन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला के मजबूत होने से पूरे परिवार को मजबूती मिलती है और सरकार द्वारा महिलाओं को स्वस्थ व सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी गयी हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। महिलाओं के प्रति सोंच बदली है। नीतियों व योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है। आज महिला आसमान छूना चाहती है, सिर्फ एक मंच की जरुरत है। सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी में कोई भेद न करें। बेटियों को भी शिक्षा दिलाएं। बेटी और बहू में भेद न करें। ऐसा करने से हमारा घर भी मंदिर बन जायेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं कही भी पीछे नहीं हैं। महिलाओं की आय के बढ़ने के साथ साथ समाज में उनकी आय बढ़ी हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह काफ़ी उपयोगी साबित हुए हैं। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन से जनपद की मातृ शक्ति की आय बढ़ी है।

 जनपद में 19 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह हैं। प्रत्येक समूह में 10 से 20 महिलाएं हैं। इनसे उनकी आय बढ़ने के साथ ही सामाजिक सशक्तिकरण भी हुआ है। पैकेजिंग व मार्केटिंग के लिए जनपद स्तर पर एक प्लेटफार्म बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे उत्पादों का प्रचार प्रसार होगा और उनके उत्पादों की बिक्री भी बढ़ेगी।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा 504 समूहों को 30 करोड़ 24 लाख रूपये के ऋण का सांकेतिक चेक लाभार्थी समूहों को सौंपा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को लेकर एक वीडियो फ़िल्म दिखायी गयी। समूह की महिलाओं द्वारा एक एनआरएलएम गीत भी प्रस्तुत किया गया।

Also Read-Viral News: दुकानदार कपड़े चेंज से हुआ परेशान, दुकान पर लगाया ऐसा नोटिस, लोग लेने लगे मजा।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने नृत्य व गायन के माध्यम से भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का आभार जताया। इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम रवि प्रकाश, पीडी पीपी त्रिपाठी, डीएसटीओ राम प्रकाश व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow