Viral News: दुकानदार कपड़े चेंज से हुआ परेशान, दुकान पर लगाया ऐसा नोटिस, लोग लेने लगे मजा।

अक्सर आपने देखा होगा कि आप अगर किसी दुकानदार के पास में पहुंचते हैं और उससे कोई सामान खरीदते हैं आपको पसंद नहीं आता है तो बाद में आप ....

By INA News Desk
Nov 12, 2024 - 15:40
132 Views
Viral News: दुकानदार कपड़े चेंज से हुआ परेशान, दुकान पर लगाया ऐसा नोटिस, लोग लेने लगे मजा।
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक परेशान दुकानदार का है जिसने अपनी दुकान पर कपड़े चेंज करने आने वाले लोगों से परेशान होकर एक ऐसा नोटिस लगा दिया जिसे देखने के बाद लोग अब उसका मजा लेने लगे।

  • दुकानदार ने दुकान पर लगाया ऐसा पोस्टर लोग लेने लगे मजा

अक्सर आपने देखा होगा कि आप अगर किसी दुकानदार के पास में पहुंचते हैं और उससे कोई सामान खरीदते हैं आपको पसंद नहीं आता है तो बाद में आप वापस करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानदार काफी परेशान हो जाता है और माल को वापस करने से बाद में मना कर देता है। इस बात पर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहा सुनी भी शुरू हो जाते हैं। लेकिन वापस माल से बचने के लिए एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर एक ऐसा लेख लिखकर लगाया जिसे देखने के बाद लोग अब उसका मजा लेने लगे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि एक कपड़े की दुकान में कुछ लोग खरीददारी के लिए पहुंचे हैं। वहां के कर्मचारी भी अपने काम में लगे हुए हैं। तभी कैमरा वहां की दीवार पर लगे एक नोटिस पर जूम होता है और तब पता चलता है कि दुकान के मालिक ने नोटिस में क्या लिखा है। नोटिस में लिखा है, 'मम्मी को पसंद नहीं आया, पापा पहनने नहीं दे रहे हैं, पति डांट रहे हैं, किसी भी कारणवश चेंज नहीं होगा।' दुकानदार ने ग्राहकों को यह बताने की कोशिश की है कि आप अगर बिका हुआ माल वापस लेकर आते हैं तो आपका खरीदा हुआ सामान किसी भी हाल में बदला नहीं जाएगा।

Also Read- Viral News: महिला मजदूर का वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, सोचने पर हो जाएंगे मजबूर।

  • दुकानदार के लेख पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को smartingirlswearudaipur से इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा वाइफ को पसंद है लेकिन गर्लफ्रेंड मना कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा तो ऐसे स्टोर पर हम बिल्कुल नहीं जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा साइज ठीक नहीं आया। चौथे यूजर ने लिखा वाइफ को कलर पसंद नहीं आया, ये भी जोड़ दो। पांचवे यूजर ने लिखा अगर गर्लफ्रेंड मना कर दे तो? इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी दुकानदार के इस लेख को लेकर मजेदार कमेंट करने से पीछे नहीं है रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement