Viral News: तकिए के अंदर आराम फरमा रहा था किंग कोबरा, कवर हटाने के बाद उड़े होश...

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स सोफे पर बैठा है और उसके पीछे तकिया लगा हुआ है। धीरे-धीरे ...

Oct 27, 2024 - 11:04
101 Views
Viral News: तकिए के अंदर आराम फरमा रहा था किंग कोबरा, कवर हटाने के बाद उड़े होश...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ से जुड़ा हुआ है जो कि एक तकिया में घुसकर आराम फरमा रहा था। जब तकिये का कवर हटाया गया तो हटाने बाले का होश उड़ गए।

  • तकिए के अंदर छुपा बैठा था सांप

इंटरनेट की दुनिया में सांप से जुड़े तमाम वीडियो आपको मिल जाएंगे। कुछ लोग तो सब के साथ में खेलते हैं तो कुछ लोग सांप को पकड़ने का काम करते हैं। तो कुछ लोगों के घरों में अगर सांप निकल आए तो उनके हाथ पांव फूल जाते हैं। ऐसा ही साथ जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स सोफे पर बैठा है और उसके पीछे तकिया लगा हुआ है।

धीरे-धीरे तकिए में कुछ हलचल होने लगती है। सोफे पर रखे तकिए के अंदर जब झांककर कर देखा गया तो अंदर एक बड़ा सा किंग कोबरा सांप छुपकर बैठा नजर आया। इसके बाद जब स्नैक कैचर एक स्टिक की मदद से उस सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता है। लेकिन साँप अचानक से फन फैला कर बैठ जाता है और हमला करने लगता है। वहीं सांप को पकड़ने आया शखा काफी कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ लेता है।

Also Read- Viral News: स्टंट दिखाकर लड़का बनना चाहता था हीरो, फिर हुआ ऐसा हाल।

  • तकिया मैं निकले सांप को लेकर लोगों ने किये कमेंट

तकिए के अंदर निकले सांप के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @abhisheksandhu1126 से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किए हैं जबकि डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहा है वीडियो लिखा अच्छा हुआ कोई उस तकिए पर बैठा नहीं। दूसरे ने लिखा मैं ये रील सोफे पर ही बैठकर देख रहा था, अचानक मेरी धड़कनें तेज हो गईं। तीसरे ने लिखा घर वालों ने इस तकिए को बाद में आग के हवाले कर दिया होगा। इसी के साथ-साथ बाकी यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow