Viral News: महिला मजदूर का वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, सोचने पर हो जाएंगे मजबूर।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक मकान पर निर्माण कार्य चल रहा होता है और वहां पर मकान ....

Nov 11, 2024 - 12:06
56 Views
Viral News: महिला मजदूर का वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, सोचने पर हो जाएंगे मजबूर।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक महिला से जुड़ा हुआ है जो की मजदूरी करते वक्त ऐसे करतब दिखा रही है। जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

  • महिला मजदूर का अजीबोगरीब करतब

इंटरनेट की दुनिया में रोजाना महिलाओं के टैलेंट से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो महिलाओं के द्वारा डांस करते हुए बनाए जाते हैं तो कुछ वीडियो महिलाओं की कला को दर्शाते हैं। लेकिन एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई महिला के इस करतब को देखने के बाद अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक मकान पर निर्माण कार्य चल रहा होता है और वहां पर मकान पर सीमेंट गिट्टी से बना मसाला लिफ्ट वाली मशीन के जरिए ऊपर ले जाने का काम किया जाता है। वही बिल्डिंग पर कुछ मजदूर दिखाई देते हैं जिसमें से एक महिला मजदूर मसाले को ले जाने वाले बड़े से प्याले के साथ दोनों हाथों से पकड़कर नीचे उतरती हुई आती दिखाई देती है। वही पास में मौजूद एक साथ से वीडियो बनाता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। वही वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला के इस करतब को देखने के बाद सोने पर मजबूर हो जाते हैं।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को ghantaa के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। वही इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा सब पर भारी भारतीय नारी। दूसरे यूजर ने लिखा- ओ भाईसाहब UFO, एलियन स्टंट करते हुए आ रहा है जी। तीसरे यूजर ने लिखा इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लिया। चौथे ने लिखा यह मजाक नहीं है, एक गलती और सब खराब हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow