Viral News: स्कूटी से गमला चोरी करने पहुंची शातिर लड़कियां, गमला चोरी करने से पहले हुआ ऐसा हाल...
वायरल वीडियो में देखा गया है कि दो लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर आती हैं। वह एक शोरूम के बाहर अपनी स्कूटी को खड़ा करती है....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो लड़कियों से जुड़ा हुआ है जो की स्कूटी पर सवार होकर आती है और गमला चोरी करने की कोशिश करती है लेकिन बाद में उनका वह हाल होता है जिसके बारे में उन्होंने सोचा नहीं था।
- स्कूटी से गमला चोरी करने पहुंची थी लड़कियां
सोशल मीडिया पर आपको रोजाना चोरी से जुड़े तमाम वीडियो मिल जाते होंगे। कुछ वीडियो तो चोरों की चोरी करने के अंदाज की अजीबोगरीब तरीकों को देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं जो कि लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा गया है कि दो लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर आती हैं। वह एक शोरूम के बाहर अपनी स्कूटी को खड़ा करती है। वही शोरूम के मैन गेट पर रख बड़े गमले को चोरी करने की प्लानिंग करती हैं। इसमें से एक लड़की स्कूटी से उतरती है और गमले को उठाने की कोशिश करती है लेकिन वह अपनी साथी की मदद देती है। दोनों लड़कियां साथ में गमले को उठाकर स्कूटी पर रखती है लेकिन बाद में अचानक से स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों लड़कियों के साथ गमला नीचे गिर जाता है। वही शोरूम पर लगी सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो जाती है।
Also Read- Viral News: तकिए के अंदर आराम फरमा रहा था किंग कोबरा, कवर हटाने के बाद उड़े होश...
- वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को @sutta_gram की से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने लाइक भी किए हैं। तो कई यूजर्स कमेंट करने से पीछे भी हटते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। इसमें से एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा है दीवाली पर गमले का जुगाड़ कर लिया। दूसरे ने लिखा क्या ही चोरनी बनेंगी ये लड़कियां। तीसरे ने लिखा अब इन्हें दीवाली पर नया गमला नहीं लेना पड़ेगा। इसी के साथ-साथ बाकी की यूजर्स भी मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दिए।
View this post on Instagram
What's Your Reaction?











