Hardoi News: मंत्रोच्चारण व आयतों के बीच सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह- 871 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ, 852 जोडों का विवाह हिन्दू रीति तो वही 19 जोड़ों का हुआ निकाह। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के माध्यम से हजारों बेटियों का विवाह ....

By INA News Desk
Jan 20, 2025 - 17:37
83 Views
Hardoi News: मंत्रोच्चारण व आयतों के बीच सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह- 871 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ, 852 जोडों का विवाह हिन्दू रीति तो वही 19 जोड़ों का हुआ निकाह। 

Hardoi News: आर0आर0 इण्टर कालेज R. R. Inter College परिसर में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया तथा नव विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद दिया तथा उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana को सम्बोधित करते हुए  मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana कार्यक्रम मुख्यमंत्री का एक बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद परिवारों के लिए चलायी गयी योजना है, जो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देती है। उन्होने कहा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के माध्यम से हजारों बेटियों का विवाह कराये गये है और आज 871 बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया जिसमें 852 जोडों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से गायत्री पीठ के लोगों तथा 19 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा की।

Also Read- Hardoi News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को- मुख्य विकास अधिकारी

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार, जिला विकास अधिकारी, डीडी कृषि कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, समस्त बीडीओ, ईओ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow