Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुयी सीएम डैश बोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक।
समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में ख़राब श्रेणी को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द सुधार करने के निर्देश ...
Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह District Magistrate Mangala Prasad Singh की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में ई श्रेणी आने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये।
उन्होंने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में ख़राब श्रेणी को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। विद्यालयों से इस सम्बन्ध में निरंतर संवाद किया जाये। विद्यालयों के प्रधानाचार्याे द्वारा लापरवाही किये जाने पर उनकी जवाबदेही तय की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ0 नन्द किशोर व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









