सीएमएस में डिवाइन सेमिनार: मंत्री नन्दी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर दिया जोर। 

कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में सोमवार को 'डिवाइन सेमिनार एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण' समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक

Mar 31, 2026 - 17:28
 0  8
सीएमएस में डिवाइन सेमिनार: मंत्री नन्दी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर दिया जोर। 
सीएमएस में डिवाइन सेमिनार: मंत्री नन्दी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर दिया जोर। 

कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में सोमवार को 'डिवाइन सेमिनार एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण' समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें उच्च जीवन मूल्यों और नैतिकता को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे भविष्य में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

मंत्री नन्दी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है। शिक्षा की वास्तविक सार्थकता व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के प्रति उसके दायित्वों का बोध कराने में है। मंत्री नन्दी ने कहा कि अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के साथ ही समाज और देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन का बोध शिक्षा की वास्तविक सार्थकता है। सीएमएस अपने स्थापना काल से ही इस दिशा में सजग और सक्रिय रहा है। इसकी बुनियाद में स्वर्गीय जगदीश गाँधी जी का संकल्प और परिश्रम समाहित है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज दुनिया एक बड़े जियोपोलिटिकल संकट का सामना कर रही है। भौतिकता, शक्ति और वर्चस्व की भूख ने मानव जीवन का मूल्य समाप्त कर दिया है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग मारे जा रहे हैं, इसमें बड़ी संख्या छोटे बच्चों और महिलाओं की है। जो यह बताता है कि दुनिया आधुनिक तो हो गयी लेकिन संवेदना और मानवता के श्रेष्ठ गुणों से दूर हो गयी।

इस अंधकार में भारत की आध्यात्मिक चेतना और उच्च मानवीय मूल्य एक मशाल की तरह हैं। इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में भी हम अडिग और अटल खड़े हैं तो इसकी पृष्ठभूमि में यही दिव्य चेतना और अटूट आत्मविश्वास समाहित है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश तरक्की के एक्सप्रेसवे पर बुलेट स्पीड से दौड़ रहे हैं!
जब आधी दुनिया में मिसाइल और ड्रोन हमलें हो रहे हैं, तब उत्तर प्रदेश एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रहा है! भारत आईपीएल जैसे क्रिकेट महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है। यह हमारे सक्षम और समर्थ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है! 

मंत्री नन्दी ने कहा कि आप सभी देश-प्रदेश का भावी भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प विकसित भारत 2047 आपके योगदान से साकार होगा। इसके लिए अपने आपको अभी से तैयार करना होगा। आपका संस्थान और हमारी सरकार इस दिशा में हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी, संस्थापक निदेशक डॉ. भारती गांधी, राजेंद्र नगर कैंपस की प्रधानाचार्य जयश्री कृष्णन सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Also Read- अखिलेश यादव भविष्य के 'हिंदुस्तान की उम्मीद': अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का विपक्षी एकता पर बड़ा बयान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।