Hardoi News: डीएम ने तान्या सिंह को बनाया तहसील शाहाबाद का उपजिलाधिकारी।

प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में एटा जिले की रहने वाली तान्या सिंह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर हरदोई को उपजिलाधिकारी शाहाबाद की...

May 14, 2025 - 18:46
104 Views
Hardoi News: डीएम ने तान्या सिंह को बनाया तहसील शाहाबाद का उपजिलाधिकारी।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में एटा जिले की रहने वाली तान्या सिंह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर हरदोई को उपजिलाधिकारी शाहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवागत उपजिलाधिकारी तान्या सिंह ने बीते शुक्रवार को तहसील पहुँच कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 

आपको बता दें कि जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर के पद पर तैनात तान्या सिंह को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील शाहाबाद का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है। जिसके बाद तान्या सिंह ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुँचकर उपजिलाधिकारी  का कार्यभार ग्रहण कर लिया। बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह शासन की मंशानुरूप प्रतिदिन अपने कार्यालय में बैठकर जन समस्याओं को सुनेंगी।

Also Read- Hardoi News: क्लस्टर सोशल ऑडिटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि पीड़ित को उनके यहाँ से न्याय मिल सके और कोई भी फरियादी निराश होकर न जाये। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जायेगा। इसके लिए राजस्व की टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow