Hardoi News:  निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे में प्रवेश न करें और न ही अपनी जान जोखिम मे डालें - सुनील त्रिवेदी

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सं0सं0) सुनील कुमार त्रिवेदी ने जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक...

Jun 5, 2025 - 15:54
28 Views
Hardoi News:  निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे में प्रवेश न करें और न ही अपनी जान जोखिम मे डालें - सुनील त्रिवेदी

Hardoi News: विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सं0सं0) सुनील कुमार त्रिवेदी ने जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, हरदोई को अवगत कराया है कि उ०प्र० एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण, के पत्र दिनांक 27.05.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।

जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, किन्तु ग्रामीण और आम जनता प्रवेश निषेध प्रतिबंध की अनदेखी कर बाईक, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन, यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और परिवहन वाहनों द्वारा निर्माण वाहनों के लिए बनाये गये अस्थायी मार्ग से एक्सप्रेसवे में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे है और अधूरे गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहन आदि चला रहें है, जिससे स्वयं के साथ-साथ एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे निर्माण श्रमिक को भी खतरा बना रहता है, जिसको रोका जाना नितान्त आवश्यक है।

Also Read- Hardoi News: गंगा दशहरा पर भक्तों ने किया गंगा स्नान, लिया मां गंगा का आशीर्वाद।

इसलिए कार्यकारी अभियन्ता, यूपीडा द्वारा प्रेषित पत्र की प्रति इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि दुर्घटना, टकराव, जनहानि और एक्सप्रेसवे के काम में हो रही देरी के संभावित जोखिम के दृष्टिगत आप सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें कि जब तक राज्य सरकार द्वारा एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए नही खोला जाता है, तब तक वे अधूरे/ निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे में प्रवेश न करें और न ही अपनी जान जोखिम मे डाले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow