देवबंद पहुंची राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम का स्वागत

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम शनिवार को देवबंद पहुंची। लोगों ने बुके भेंट कर उनका जोरदार

Jul 19, 2026 - 00:34
37 Views
देवबंद पहुंची राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम का स्वागत
देवबंद पहुंची राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम का स्वागत

देवबंद। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम शनिवार को देवबंद पहुंची। लोगों ने बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। 

मोहल्ला खानकाह स्थित लाल कोठी में हुए स्वागत कार्यक्रम में डॉ. मुनव्वरी बेगम ने देवबंद की शैक्षिक और धार्मिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि बदलते समय की जरुरतों को देखते हुए अल्पसंख्यक समाज को अपने बच्चों को दीनी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं व्यावसायिक शिक्षा भी दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें देश के विकास में प्रभावी भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करती है। इस दौरान उन्होंने मुफ्ती असद कासमी के शिक्षण संस्थान मदरसा जामिया शेखुल हिंद का भ्रमण कर वहां उपलब्ध शैक्षिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संस्थान में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़, जुनैद सिद्दीकी, राव अहसान, कारी सईद, दानिश कुरैशी, उस्मान रमजी, शाहनवाज सलमानी, अंजर मलिक आदि मौजूद रहे।

Also Read- नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow