Hardoi News: सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जायेगा रोजगार मेले का आयोजन- जिला सेवायोजन अधिकारी

जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के ....

Mar 25, 2025 - 19:07
40 Views
Hardoi News: सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जायेगा रोजगार मेले का आयोजन- जिला सेवायोजन अधिकारी

Hardoi News: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेलों को विधिवत सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन तहसीलवार, विधानसभावार एवं रसखान प्रेक्षागृह में किया जा रहा है।

जिसमें विभिन्न क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों 485 रिक्तियों के साथ सुपर वाइजर, आपरेटर ब्रांच मैनेजर कम्प्यूटर आपरेटर, मार्केटिग एक्जीक्यूटिव, लाइन आपरेटर, मशीन आपरेटर, ब्लॉक मैनेजर, आदि पदो के चयन हेतु प्रतिभाग कर रही हैं। जो हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट/ स्नातक/परास्नातक/आई०टी०आई०/डिप्लोमा/कौशल विकास प्रशिक्षित योग्यताधारी अभ्यर्थी आयु 18-40 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

Also Read- Hardoi News: 27 को सवायजपुर में होगा मेगा रोजगार मेला- विधायक के प्रयासों से 4000 पदों के लिये होगा साक्षात्कार।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी समस्त स्व प्रमाणित एक सेट बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित 25 मार्च, 26 मार्च एवं 27 मार्च, 2025 को प्रातः 10.00 बजे तहसीलवार, विधानसभावार एवं रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में उपस्थित हों। आवश्यक जानकारियों एवं शर्ते कम्पनी अधिकारियों द्वारा तत्समय ही प्रदान की जायेंगी।

उन्होंने बताया कि 25 मार्च से 27 मार्च 2025 तक रसखान प्रेक्षागृह मे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 26 मार्च को सवायजपुर तहसील मे तथा बिलग्राम तहसील मे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। 27 मार्च को तहसील सदर, शाहाबाद, सण्डीला व गोपामऊ विभानसभा नगर पालिका परिषद पिहानी मे किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow