हर घर तिरंगा अभियान: शाहाबाद में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक। 

Hardoi: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक ब्लॉक शाहाबाद मुख्यालय पर हुई। इसमें....

Aug 8, 2025 - 15:51
80 Views
हर घर तिरंगा अभियान: शाहाबाद में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक। 
हर घर तिरंगा अभियान: शाहाबाद में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक। 

शाहाबाद/ हरदोई। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक ब्लॉक शाहाबाद मुख्यालय पर हुई। इसमें केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष विनोद राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे,हर घर तिरंगा अभियान की अध्यक्षता भाजपा ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिपुरेश मिश्रा ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

जैसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने राष्ट्रवाद की भावना को और प्रबल किया है, वैसे ही “हर घर तिरंगा” अभियान को भी जन-जन से जोड़ने का कार्य हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से अभियान में जुट जाएं और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें। बैठक में यात्रा की तारीख, मार्ग, व्यवस्थापन, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। विनोद राठौर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन मंडल स्तर के तहत हर गाँव हर घर किया जाएगा।

यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और भारत की संप्रभुता का प्रतीक भी बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर तिरंगा फहराने के महत्व को समझाएं और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। बैठक में मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण मनोज राजपूत,उधरनपुर अनुज राजपूत, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय वर्मा, महामंत्री ग्रामीण व उधरनपुर नीरज राठौर व हरिओम कुशवाहा सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read- हरदोई में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: सांसद जय प्रकाश रावत के आरोपों पर सवाल, नगर पालिका पर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow