हरदोई में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: सांसद जय प्रकाश रावत के आरोपों पर सवाल, नगर पालिका पर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा।
Hardoi: हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और हरदोई नगर पालिका परिषद...
Hardoi: हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी ने एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और हरदोई नगर पालिका परिषद पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। निवर्तमान जिला अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अब ट्रबल इंजन में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने सदर सांसद जय प्रकाश रावत द्वारा नगर पालिका पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी की आलोचना की और इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
सोमवंशी ने पत्रकार वार्ता में कहा, "सांसद जय प्रकाश रावत ने हरदोई नगर पालिका परिषद को 10 भ्रष्टतम पालिकाओं में शामिल बताया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जनता का पैसा लूटा जा रहा है, और जिम्मेदार मौन हैं।" उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा किए गए अकस्मात निरीक्षण का हवाला देते हुए कहा कि अनियमितताओं के दस्तावेज जब्त किए गए थे, लेकिन जांच का कोई परिणाम सामने नहीं आया।
नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद के कथित भ्रष्टाचार की निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी:
- वित्तीय वर्ष 2020- 21 में नगर पालिका परिषद हरदोई नोटिस संख्या 956 के माध्यम से दिनांक 01/02/2021 को कुल 20 विकास कार्यों को करने के लिए लगभग 5 करोड़ के टेंडर निकाले थे इस टेंडर में एक ही तालाब को अलग अलग नामो से दिखा कर जनता के लाखों रुपए से अपनी तिजोरी भरी गई
एक ही तालाब को टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे दिखाया कर 36,45, 581रुपए का टेंडर निकाला उसी तालाब को श्रीशचंद बारात घर के सामने दिखा कर 9,73,280 रुपए का टेंडर निकाला गया फिर उसी तालाब को पुनः टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे दिखा कर 24,45,917 रुपए का टेंडर निकाला गया जो नियम विरुद्ध है - Sandi रोड पर बने अति प्राचीन श्मशान घाट को अलग नाम से दिखाया पहले दसवां संस्कार रख रखाव व विस्तारीकरण के नाम पर 15,82,613 रुपए फिर दसवां संस्कार में टीन शेड का कार्य 12,55,890 रुपए फिर उसी दसवां संस्कार स्थल को sandi रोड स्थित शमशान घाट दिखा कर 27,55,325 लाख का टेंडर निकाला गया जो नियम विरुद्ध है।
- इस टेंडर के सभी 20 विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए
- हरदोई नगर पालिका परिषद में ऐश्वर्य मिश्रा व शेखर मिश्रा पुत्र बालेश्वर मिश्रा ब्रजेश शुक्ला निवासी माधोगंज की नियुक्ति मानक विहीन नियम विरुद्ध की गई
हरदोई के युवाओं से जिंदाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं और अपने चहेतो को नौकरी दी जा रही है - दिनेश मिश्रा को गलत तरीके से पदोन्नति दी गई जिसकी जांच होनी चाहिए।
- नजूल की जमीन बैनामा कर दी गई चेयर मैंन के घर के समीप 50 कदम पर जिस प्रकरण में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी थी और कुछ नजूल की जमीनों पर दूसरी जमीन का बैनामा किया लेकिन कब्जा नजूल की जमीनों पर कराया गया यह हम नहीं शिकायत की जांच आख्या कह रही हैं नजूल की जमीन पर बनी सहारा इंडिया बैंक का किराया भू माफिया बसूल रहे हैं यह सभी जमीनी चेयरमैन के घर के समीप है आखिर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही रहे हैं।
- नगर पालिका के अंदर आने वाले सभी तालाबों को पाट दिया गया जनता जलभराव से परेशान है आखिर वो तालाब हरदोई के जिम्मेदार नेता जो अपने आप को विकास पुरुष कहते हैं अतिक्रमण मुक्त क्यों नहीं करा रहे हैं।
- नगर पालिका परिषद हरदोई को कुछ चुनिंदा फर्म ठेकेदार अरुण कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन, वंश ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स आदि के माध्यम से जनता के पैसे को लुटा गया फर्मों के कार्यों की जांच होनी चाहिए।
- मोहल्ला कौशलपुरी में पिछले वर्ष एक सड़क लाखों रुपए से बनी थी अब सड़क गायब हो गई है जिसकी शिकायत भी हुई यह सड़क अरुण कुमार सिंह ने बनवाई जो अब गायब हो गई है आखिर ऐसे ठेकेदारों पर कार्यवाही कब होगी नगर पालिका परिषद मौन क्यों है।
- नगर पालिका परिषद हरदोई ने उसी फर्म को पुनः टेंडर दे दिया जो फर्म ब्लैक लिस्ट हो चुकी थी और जिसने किसी भी कर्मचारी का पीएफ जमा नहीं किया पीएफ घोटाला किया। नगर पालिका परिषद हरदोई एक लिमिटेड फर्म हो चुकी है इसके सभी कार्यों की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों की संपति की जांच होनी चाहिए और संबंधित ठेकेदार की जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान
सोमवंशी ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार के इन आरोपों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस नगर पालिका कार्यालय का घेराव करेगी और सांसद कार्यालय तक "जवाब दो-हिसाब दो" मार्च निकालेगी। उन्होंने सभी दोषियों और ठेकेदारों की संपत्ति की जांच की मांग की।
पत्रकार वार्ता में मौजूद नेता
पत्रकार वार्ता में निवर्तमान शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, जिला महासचिव श्रीराम अनिल, डॉ. जय प्रकाश, शाहबाद ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव, टड़ियावां ब्लॉक अध्यक्ष अशोक दीक्षित, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, और कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











