व्यावहारिक ज्ञान के लिए समय समय पर करायी जाएं एक्सपोजर विजिटः- जिलाधिकारी

उन्होंने रजिस्ट्री व खाता खुलवाने की प्रक्रिया, किसान विकास पत्र, पीपीएफ, आधार संशोधन आदि को समझा। छात्राओं ने बताया कि एक्सपोजर विजिट से उनको काफ़ी जानकारी मिली।

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 21:56
57 Views
व्यावहारिक ज्ञान के लिए समय समय पर करायी जाएं एक्सपोजर विजिटः- जिलाधिकारी

Hardoi News INA.

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को डाकघरों की एकस्पोजर विजिट करायी गयी। छात्राओं ने डाकघरों की कार्यप्रणाली को समझा। डाकघरों में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

उन्होंने रजिस्ट्री व खाता खुलवाने की प्रक्रिया, किसान विकास पत्र, पीपीएफ, आधार संशोधन आदि को समझा। छात्राओं ने बताया कि एक्सपोजर विजिट से उनको काफ़ी जानकारी मिली।

इस प्रकार का अनुभव भविष्य में उनके काम आएगा।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय समय पर ऐसी एक्सपोजर विजिट करायी जाएं ताकि छात्राओं का व्यावहारिक ज्ञान बढ़े।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने निर्देश दिए हैं कि व्यापक कार्ययोजना के अनुरूप एक्सपोजर विजिट व कन्या शक्ति समूह से सम्बंधित अन्य कार्यक्रम सुनिश्चित किये जाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow