Hardoi News: घर में आभूषण चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने की कार्रवाई। 

पुलिस को चोरी होने सम्बन्धी मिथ्या सूचना देने के सम्बन्ध में कॉलर पंकज पुत्र बटेश्वर निवासी ग्राम चुन्नीपुर थाना हरियावां जनपद हरदोई को...

May 3, 2025 - 17:39
57 Views
Hardoi News: घर में आभूषण चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने की कार्रवाई। 

By INA News Hardoi.
बीते 2 मई को कॉलर पंकज पुत्र बटेश्वर निवासी ग्राम बम्टापुर थाना साण्डी हरदोई मूल निवासी ग्राम चुन्नीपुर थाना हरियावां जनपद हरदोई द्वारा डायल - 112 को सूचना गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी के आभूषण(01 हार, 01 माँगबेदी, 01 नथूनी, 01 कमर बिछुआ) चोरी कर लिये गये है।

प्राप्त सूचना पर डायल-112 व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि कॉल पंकज पुत्र बटेश्वर निवासी ग्राम चुन्नीपुर थाना हरियावां जनपद हरदोई अपनी ससुराल ग्राम बम्टापुर थाना सांडी हरदोई में रहता है, पंकज उपरोक्त का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से वाद-विवाद हो गया था इसी के चलते पंकज द्वारा अपनी पत्नी के आभूषण को घर निकट स्थित खेत में छिपा दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंकज उपरोक्त की निशादेही पर खेत से समस्त आभूषण बरामद किये गये है।

Also Read- Hardoi News: पिहानी पुलिस की दबंगई पर SP नीरज कुमार जादौन की सख्त कार्रवाई, दो सिपाही सस्पेंड।

पुलिस को चोरी होने सम्बन्धी मिथ्या सूचना देने के सम्बन्ध में कॉलर पंकज पुत्र बटेश्वर निवासी ग्राम चुन्नीपुर थाना हरियावां जनपद हरदोई को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। हरदोई पुलिस समस्त जनपदवासियों से अपील करती है कि कोई भी व्यक्ति पुलिस को गलत या भ्रामक सूचना न दें, गलत या भ्रामक सूचना देने से पुलिस का बहुमूल्य समय नष्ट होता है जो जनसमस्याओं के निस्तारण में प्रयोग हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow