Deoband News: विद्युत निगम टीम पर हमले के आरोप में 43 पर रिपोर्ट दर्ज। 

महतौली गांव में विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में .....

Dec 31, 2024 - 17:53
 0  36
Deoband News: विद्युत निगम टीम पर हमले के आरोप में 43 पर रिपोर्ट दर्ज। 
  • महतौली गांव में कनेक्शन काटने पर किया गया था टीम पर हमला, एसडीओ हुए थे घायल

देवबंद। महतौली गांव में विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मारपीट में निगम के एसडीएम (देहात) अभिषेक सिंह घायल हो गए थे।

प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना के तहत सोमवार को महतौली गांव में शिविर लगाया गया था और बकाया जमा करने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया गया था। एसडीएम अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक ग्रामीण पर 20 हजार रुपये बकाया होने के चलते कनेक्शन काट दिया था। जिसके कुछ समय बाद उक्त उपभोक्ता 30-40 लोगों को साथ लेकर शिविर में आया और गाली गलौज करते हुए टीम पर ईंटों से हमला कर दिया। इसमें अभिषेक सिंह पैर में ईंट लगने से घायल हो गए थे।

Also Read- देवबंद से बड़ी खबर- चेकिंग करने गई ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों का हमला एसडीओ और जेई के साथ मारपीट, एसडीओ के चालक को भी जड़ें थप्पड़।

आरोप है कि ग्रामीणों ने 34 हजार रुपये भी छीन लिए थे। टीम ने एक घर में घुसकर जान बचाई थी। जिन्हें बाद में मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ लेकर आई थी। देर रात घायल एसडीओ ने निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंच कर ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर महतौली गांव निवासी चंद्रजीत उर्फ पप्पू, सनोज और भोला समेत 43 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना को लेकर विद्युत निगम कर्मचारियों ने रोष जताया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।