Deoband News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं- इंस्पेक्टर

मौसा की हैवानियत की शिकार 15 साल की किशोरी पांच माह बाद जिंदगी से हार गई। रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद.....

Dec 30, 2024 - 20:04
48 Views
Deoband News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं- इंस्पेक्टर

देवबंद। मौसा की हैवानियत की शिकार 15 साल की किशोरी पांच माह बाद जिंदगी से हार गई। रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद उसके शव को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। पीड़िता को मौत की दहलीज तक पहुंचाने वाला आरोपी मौसा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में यह घटना विगत 9 अगस्त को हुई थी। इसमें आरोपी मौसा पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर साली की 15 वर्षीय बेटी को घर ले गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।जब बीमार पत्नी ने जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को तेजाब भी पिलाया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लगातार उसका उपचार चल रहा था। यह मामला एक नवंबर को उस समय प्रकाश में आया था। जब किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई न होने पर मीडिया का सहारा लिया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मौसा समेत तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। जिंदगी के लिए जूझ रही पीड़िता की रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। रात में शव देवबंद पहुंचा। जिसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Also Read- Deoband News: ब्रह्मा समर्पित ब्राह्मण महासभा की इकाई का गठन करने देवबंद पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंदशर्मा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं: इंस्पेक्टर जानकारी मिलने पर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी मौसा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

 -सुनील नागर,इंस्पेक्टर, देवबंद कोतवाली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow