Deoband News: सिरफिरे युवक का युवती के परिवार पर चाकुओं से हमला, सात घायल, आरोपी गिरफ्तार।
नाजुक हालत के चलते सभी जिला अस्पताल रेफर, मुजफ्फरनगर के किदवईनगर का निवासी है आरोपी,हाल ही में जेल से छुटा है....
देवबंद। सिरफिरे युवक ने सांपला खत्री गांव में एक घर में घुसकर पूरे परिवार को चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसमें तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाओं को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना बुधवार देर रात कालीपार क्षेत्र में हुई। करीब साढ़े दस बजे नाजिम और उसके दो भाईयों का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान हाथ में चाकू लेकर एक युवक घर मे घुस गया और गाली गलौज करने लगा। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से उन पर हमला करना शुरू का दिया। इस बीच जो भी उसे रोकने आया वह उस पर चाकू से वार करता गया। हमले में नाजिम (58), कलीम (48), नईम (45), फरजाना (38), अयान (14), फरयाना (19) और सानिया (16) घायल हो गई। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमलावर मुजफ्फरनगर थाना खालापार के किदवईनगर निवासी मुशीर पुत्र मुन्ना है। जो कुछ दिन पहले ही गैंगरेप के मामले में जेल से छुटकर आया। वह औरंगाबाद में नाई का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read- Crime News: मां ने 3 महीने की बेटी को बेचा, पति की करानी थी जमानत।
- हमलावर करीबी, कुछ दिन पहले ही जमानत पर छुटा
हमलावर मुशीर घायल परिवार का करीबी है। जिसकी जनवरी माह से मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही है। गैंगरेप के मामले में वह कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर छुटकर आया है। हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सागर जैन,एसपी देहात।
मुकदमेबाजी या प्रेम प्रसंग, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस हमला करने के पीछे मुकदमेबाजी की रंजिश है या प्रेम प्रसंग, पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की जानकारी भी मिली है।
What's Your Reaction?











