मौलाना अरशद मदनी से मिले मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक।

Jun 23, 2024 - 06:24
84 Views
मौलाना अरशद मदनी से मिले मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक।

देवबंद: मुजफ्फरनगर से निर्वाचित हुए लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की।इस दौरान मलिक ने मौलाना मदनी का आभार जताया तो उन्होंने हरेंद्र मलिक को जीत के लिए बधाई दी।

शनिवार को सपा सांसद हरेंद्र मलिक समर्थकों के साथ मौलाना अरशद मदनी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मलिक ने मौलाना मदनी को गुलदस्ता और मिठाई भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका आभार जताया।मुलाकात के दौरान मौलाना मदनी ने हरेंद्र मलिक को जीत की बधाई दी।दोनों के बीच काफी देर तक वार्ता होती रही।

बताया जाता है कि मौलाना अरशद मदनी ने मुल्क के हालात सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।इसमें आसिफ कुरैशी,जुनैद रऊफ,सलीम मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow