देवबंद न्यूज़: जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, समाधान की मांग।

Jun 23, 2024 - 06:19
72 Views
देवबंद न्यूज़: जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, समाधान की मांग।
  • उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच की कार्यालय पर हुई बैठक

देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच की बैठक में जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही प्रशासन से समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई।

शनिवार को कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि रोहाना टोल प्लाजा पर प्रदेश के सभी टोल नाकों से अधिक टोल वसूला जा रहा है। जो जनता के साथ घोर अन्याय है।टोल पर स्थानीय लोगों को भी छुट नहीं दी जा रही है।

जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सरकारी अस्पताल में सर्जन और डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है।जिसके चलते मरीजों को बाहर ले जाना पड़ता है।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने, पेड़ों का कटान रोकने और अधिक से अधिक पौधरोपित करने और जल बचाने का आह्वान किया।इसमें हारिस मलिक, विजय बजाज, गुलशन पुंडीर,रेखा, स्नेहा टंडन,बिरम सिंह,डॉ. रविंद्र,राजपाल,खेमकरण,मो. हनीफ,वाजिद अली,डॉ. बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow