Deoband News: दारुल उलूम पहुंचे बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना, मोहतमिम से मिले, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य प्रांतों के छात्रों से की बातचीत। 

वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान संस्था के जिम्मेदारों ने उनका गर्मजोशी के साथ ...

Dec 24, 2024 - 20:01
58 Views
Deoband News: दारुल उलूम पहुंचे बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना, मोहतमिम से मिले, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य प्रांतों के छात्रों से की बातचीत। 

देवबंद। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान संस्था के जिम्मेदारों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचे गुलाम अली खटाना ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी और नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जंग-ए-आजादी में देवबंदी उलमा की कुर्बानियां, यहां दी जानी वाली शिक्षा और छात्रों के रहन सहन के बारे में जानकारी ली। गुलाम अली ने काफी देर तक मोहतमिम से चर्चा की।

इसके उपरांत वह मदरसे की लाइब्रेरी देखने पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके रखरखाव के बारे में जाना। दारुल हदीस समेत प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और निर्माणाधीन लाइब्रेरी को देखा। गुलाम अली खटाना ने जम्मू कश्मीर व अन्य प्रांतों के छात्रों से भी बातचीत की। इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डॉ. रेहान अख्तर कासमी, दारुल उलूम के मुफ्ती रिहान कासमी, मौलाना अब्दुल मलिक बिजनौरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow