Shahjahanpur News: नहर कटने से फसल बर्बाद- 200 बीघा से अधिक फसल जलमग्न, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग।
गुलडिया गांव के पास रजवाह नहर कटने से पानी खेतों में भर गया। इससे गुलडिया और नया गांव के करीब 200 बीघा में आलू, गेहूं और.....
फैयाज उद्दीन साग़री
शाहजहांपुर /जलालाबाद क्षेत्र में सोमवार रात गुलडिया गांव के पास रजवाह नहर कटने से पानी खेतों में भर गया। इससे गुलडिया और नया गांव के करीब 200 बीघा में आलू, गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। लगभग 50 किसानों की फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। रविवार से शुरू हुई समस्या लेखपाल सुशील शर्मा ने बताया कि, नहर में रविवार शाम 5 बजे पानी छोड़ा गया था। उसी रात 7 बजे पहली बार नहर गुलडिया गांव के पास कट गई। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से पानी रोक दिया था, लेकिन सोमवार रात नहर दूसरी जगह से कट गई।
Also Read- Shahjahanpur News: महिला प्रधान स्वयं सभी बैठकों में मौजूद रहे स्वयं ले निर्णय - राज्यपाल आनंदीबेन
- फसल को भारी नुकसान
किसानों के मुताबिक उनकी फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। रंजीत की 30 बीघा आलू, धनीराम की 5 बीघा गेहूं, रामराज की 12 बीघा आलू और पवन की 4 बीघा गेहूं समेत कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि, पिछले साल भी इसी तरह उनकी फसलें नष्ट हुई थीं, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला। जल्द होगा नहर की मरम्मत का काम नहर विभाग के जूनियर इंजीनियर मोहित कुमार ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिलते ही हेड से पानी बंद कर दिया गया है। नहर की पटरी बांधने के लिए मजदूर और दो मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही पानी का प्रवाह रोक दिया जाएगा। किसानों ने की मुआवजे की मांग फसल बर्बाद होने से किसान आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। प्रशासन का कहना है कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
What's Your Reaction?









